बरियारपुर: बरियारपुर ओवरब्रिज के पास खड़े ट्रक से बाइक टकराई, 17 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
भागलपुर फोरलेन पर बरियारपुर ओवरब्रिज के समीप सोमवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र निवासी प्रेम पासवान के पुत्र आकाश कुमार (17) के रूप में हुई है।