चित्तौड़गढ़: वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी बोले हर वर्ग का रखा गया है ध्यान ऐतिहासिक बजट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत पूर्ण बजट को विकसित भारत के ध्येय को बढ़ाने वाला ऐतिहासिक बजट बताया जिसमे किसान, युवा, गरीब, महिला सहित समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र को समाहित किया गया है। बजट में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बने इसकी झलक साफ दिखाई देती है।