चित्तौड़गढ़: बजट पर BJP प्रदेश अध्यक्ष जोशी बोले- दिखाई देती है दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति, कांग्रेस नेता चौधरी ने दिशाहीन बताया
केंद्र सरकार के बजट को भाजपा ने ऐतिहासिक बताया वहीं कांग्रेस ने इसे निराधार और दिशाहीन बजट करार दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बने बजट में इसकी साफ झलक दिखाई देती है। इसमें जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों के लिये अधिक सुविधा का प्रावधान किया गया है।