स्याना: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खाद मोहन नगर में भाकियू द्वारा आयोजित पंचायत में समस्याओं पर किया गया विचार-विमर्श
Siyana, Bulandshahr | Jul 12, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खादमोहन नगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन द्वारा आयोजित पंचायत में मौजूद संगठन के लोगों ने किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। रविवार को आयोजित पंचायत में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेंद्र राना कहा कि किसी भी सूरत में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।