कुटुंबा: शेखपुरा गांव में आयोजित महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
अंबा क्षेत्र के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर पंचायत के शेखपुरा गांव में आयोजित श्री हनुमत एवं मां सती प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के दौरान आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर अयोध्या की कथा वाचिका आराधना शास्त्री ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों और आपसी कलेश को दूर करने के लिए भगवान श्रीराम की कथा का अनुश्रवण और अनुकरण आवश्यक है