परिहार: चलती कार में लगी आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
परिहार थाना क्षेत्र के मानिकपुर मुसहरनिया के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में चार लोग सवार थे। चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने खेत से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौक