धामपुर: धामपुर क्षेत्र कासिमाबाद में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ हुआ कैद, वन विभाग की टीम पहुंची
शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे धामपुर क्षेत्र के गांव कासिमाबाद के जंगल में जब ग्रामीण पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया है।सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और पिंजरे सहित तेंदुआ को अपने साथ ले गए। तेंदुआ कैद होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।