जगदीशपुर: दलीपुर वार्ड 13 में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 58वां स्थापना दिवस, शाहनवाज खान रहे मौजूद
जगदीशपुर प्रखंड दलीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में भाकपा-माले पार्टी का 58वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन कॉमरेड अनिल पासवान ने किया। नक्सलबाड़ी नहीं मरा है नहीं मरेगा, भाकपा माले जिंदाबाद, इन्कलाब जिंदाबाद , यूजीसी कानून लागू करो, संविधान लोकतंत्र पर हमला करना बंद करो के नारों के साथ पार्टी आह्वान का पाठ किया गया। कार्यक्रम मे