डंडा: तेज हवा और बादल छाने से मौसम हुआ खुशनुमा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Danda, Garhwa | Jun 19, 2026 डंडा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम आसमान में बादल छाने और तेज हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि आज सुबह से तेज धूप निकलने के कारण दोपहर तक लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल उमड़ने घुमड़ने लगे। लोगों को हल्की बारिश की उम्मीद थी, लेकिन बादल गरजने के बाद बिना