फतुहा: फतुआ में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग सहमे
Fatwah, Patna | Jul 29, 2026 फतुहा में गंगा की लगातार बढ़ रहे जल स्तर से तटवर्ती इलाके में बसने वाले लोग काफी सहमे हुए हैं। पिछले बार गंगा ने जब रूद्र रूप धारण किया था तो फतुहा शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के दर्जनों गांव मोहल्ले में पानी घुस गया था। इस बार गंगा की धार तेज होने के कारण तट का कटाव तेजी से हो रहा है। वैसी स्थिति में गंगा तट के किनारे बसे लोग काफी डरे व सहमे में हुए हैं।