उचकागांव थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी का शराब के नशे में हल्ला हंगामा करते एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान सिसवनिया गांव के विकास पांडेय के रूप में की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को रविवार के दिन न्यायालय में प्रस्तुत किया।