बरेली: AIMM ने चुनाव आयोग को भेजा ज्ञापन, आपराधिक मामलों वाले विधायकों पर कार्रवाई की मांग की
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी (AIMM) ने राजनीति के अपराधीकरण का मुद्दा उठाते हुए 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आपराधिक मामलों वाले निर्वाचित विधायकों पर कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश और चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा।