होशंगाबाद नगर: भीषण गर्मी में बीते 24 घंटे में 20.6 मिमी वर्षा दर्ज, रात के तापमान में 5 डिग्री गिरावट,मौसम विभाग ने आंकड़े किए जारी
नर्मदा पुरम में शनिवार रविवार दरमियानी रात तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहा रुक-रुक कर और तेज बारिश से मौसम में ठंडक मिल गई है। बीते 24 घंटे के मौसम विभाग ने रविवार को सुबह करीब 8:30 बजे आंकड़े जारी किए हैं। जिसमें बीते 24 घंटे में क्षेत्र में 20.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। वहीं रात का तापमान भी न्यूनतम 22.7 डिग्री दर्ज किया गया है ।