बालोद: बालोद में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल ने समाज सेवा की मिसाल पेश की
Balod, Balod | Apr 19, 2026 भीषण गर्मी के बीच माहेश्वरी महिला मंडल, बालोद द्वारा पुराने बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में राहगीरों को शीतल शरबत वितरित किया गया। मंडल की महिलाओं ने धार्मिक आस्था के साथ सेवा भाव से यह आयोजन किया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। मंडल की ओर से बताया गया कि वैशाख माह में जल सेवा का विशेष महत्व होता है और इसी उद्देश्य से यह पहल की गई।