शामली: झिंझाना थाना पुलिस ने अवैध हथियार और चोरी के मोबाइल के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 23, 2026 मंगलवार की शाम 7 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि 2 अलग —अलग कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस ने चौसाना निवासी रोहित को एक अवैध तमंचा और 1 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दूसरी कार्रवाई में चौसाना के मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी निवासी अरूण नाम के युवक को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।