बाह: बाह में बाइक फिसलने से चालक और बुजुर्ग घायल, किया गया आगरा रेफर
बाह थाना क्षेत्र के बाह-जैतपुर मार्ग पर रविवार सुबह बाइक फिसलने से चालक और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़ागांव निवासी लक्की सुबह करीब आठ बजे बाइक से जैतपुर जा रहा था। पुरा पाराशर स्थित इमली के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसी दौरान सड़क किनारे टहलकर लौट रहे 75 वर्षीय राममूर्ति बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए