औरैया: फफूंद थाना पुलिस ने केशमपुर स्थित भट्टे के समीप से जुआ खेलते 8 लोगों को किया गिरफ्तार, ₹4900 और ताश की गड्डी बरामद
थाना पुलिस ने जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी और ताश की गड्डी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फफूंद पु