कोल: मडराक में दबंग भूमाफियाओं पर दलित समाज के लोगों के प्लॉट पर कब्जे के इरादे से दीवार ढहाने के आरोप, थाने पहुंचे पीड़ित
Koil, Aligarh | Apr 12, 2026 मडराक क्षेत्र में दबंग भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं। दबंग भूमाफियाओं के द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से संपत्तियों पर कब्जा करने का सिलसिला लगातार जारी है जिसके चलते लोग परेशान हैं। अब आरोपी भूमाफियाओं के द्वारा क्षेत्र के दलित समाज के तीन मकान स्वामियों की प्रॉपर्टी पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।