बरेली: ईंट भट्टों पर शिक्षा अभियान शुरू, ड्रॉपआउट बच्चों की घर-घर खोज की जा रही है
बरेली के आलमपुर जाफराबाद में शिक्षा विभाग ने ईंट भट्टों पर अभियान चलाकर स्कूल से दूर बच्चों को चिन्हित किया। टीम ने श्रमिक परिवारों से संपर्क कर ड्रॉपआउट बच्चों का सर्वे किया और उनका नामांकन शुरू किया। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी बच्चों को स्कूल से जोड़कर शिक्षा की मुख्यधारा में लाया जाएगा।