रामपुर: भाजपा के नए जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर कहा, अब जितने भी चुनाव होंगे, हम सब जीतेंगे
Rampur, Rampur | Mar 16, 2025 भारतीय जनता पार्टी के नए जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर कहा है कि अब जिले में जितने भी चुनाव होंगे हम सब चुनाव जीतेंगे। बीजेपी रामपुर से जीत दर्ज कराएगी,उसके लिए हम काम करेंगे। रविवार की दोपहर 3:00 बजे मीडिया से मुखातिब होकर उन्होंने यह बात कही है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से उन्होंने मेरे पर भरोसा जताया है शीर्ष के नेताओं ने उनके भरोसे को बनाना है।