बैरसिया: अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच भोपाल कलेक्ट्रेट में विशेष जनसुनवाई आयोजित की गई
अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच भोपाल कलेक्ट्रेट में विशेष जनसुनवाई आयोजित की गई। आपको बता दें कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई जनसुनवाई दोपहर 2:30 बजे तक चली, जिसमें 287 लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जनसुनवाई में सबसे ज्यादा शिकायतें सड़क, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से संबंधित रहीं।