बांधवगढ़: चपहा के पास रेल ट्रैक पर अज्ञात युवक की मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
जिला मुख्यालय के समीप चपहा के पास रेल ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार को कुछ देर पहले की बताई जा रही है।प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक का शव रेल पटरी पर मिला। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसकी वजह क्या रही, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस एवं रेलवे विभाग की टीम मौके पर है