भोरे: भोरे में भाकपा माले का आक्रोश मार्च: शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी भंग करने की मांग
दिल्ली में शिक्षा मंत्री के इस्तीफा और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को भंग करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में सोमवार की दोपहर 2 बजे भाकपा माले भोरे अंचल कमेटी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से चार मोहनी तक आक्रोश मार्च सह आर्थि जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला और अर्थी लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।