हज़ारीबाग: रातों-रात गायब हुए 50 बिजली पोलों के तार! किसानों पर टूटा संकट
हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र के फुरूका और बरका खुर्द गांव में चोरों ने 50 से अधिक बिजली पोलों से एल्यूमिनियम तार चोरी कर लिया। तारों का कवर जलाकर धातु निकालने की भी कोशिश की गई। घटना से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे किसानों की सिंचाई प्रभावित हुई है। बिजली विभाग ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द कार्रवाई का दावा कर रही है।