बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास महिला को कार में डालकर हत्या और दुष्कर्म का प्रयास किया गया
थाना भोजीपुरा क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास महिला को कार में डालकर हत्या और दुष्कर्म का किया गया प्रयास।जिला बदायूं की रहने वाली महिला को कार में डालकर जबरन ले जाकर दुष्कर्म और हत्या का प्रयास किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि उनके परिचित मोनू और अभय प्रताप ने उन्हें जबरन कर में बैठा लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।