डंडा: डंडा के कोरटा गांव में सर्पदंश से बच्ची की मौत, परिजनों से मिले झामुमो नेता; विधायक पर साधा निशाना
Danda, Garhwa | Jul 4, 2026 गढ़वा जिले के डंडा प्रखंड अंतर्गत कोरटा गांव में बीते दो जुलाई को सर्पदंश के कारण एक मासूम बच्ची, किरण कुमारी की जान चली गई। उसी दिन अज्ञात जंतु के काटने से चार अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के निर्देश पर शनिवार को झामुमो जिला कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल कोरटा गांव