छतरपुर नगर: दुबई में नौकरी और दिल्ली में 'दूसरी औरत': न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंची नौगांव की पीड़ित महिला
छतरपुर जिले के नौगांव क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला आज 21 अप्रैल दोपहर करीब 2:30 बजे सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसे और बच्चों को छोड़कर दिल्ली में किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।