पत्थलगांव: शेखरपुर में खेत में नीम पेड़ पर फांसी लगाकर महिला की हुई मौत
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम शेखरपुर में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका मंगेश्वरी पैंकरा (34 वर्ष), पति नरेन्द्र पैंकरा, निवासी शेखरपुर, अपने खेत में लगे टमाटर तोड़ने के लिए गई थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।