शाहपुरा: गौचर की ज़मीन पर कब्रिस्तान निर्माण की तैयारी, बिल्हा ग्राम पंचायत में हलचल, ग्रामीणों संग पंचायत कार्यालय पहुंचा बजरंग दल
जबलपुर जिले की भेड़ाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्हा ग्राम पंचायत में एक गजब का मामला सामने आया, जहां ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में एक प्रपत्र अपर कलेक्टर द्वारा भेजा गया जिसमें बताया गया कि गांव में एक कब्रिस्तान बनाया जाना है, लेकिन जो भूमि कब्रिस्तान निर्माण के लिए दर्शाई गई है वह गोचर की भूमि है जिसके बाद पंचायत में आज एक विशेष बैठक बुलवाई गई थी।