हनुमानगढ़: लखूवाली स्थित खेल मैदान में दो युवकों पर चाकू से हमला, मारपीट कर नगदी और सोने की चेन लूटी, गोली मारने की दी धमकी
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के लखुवाली स्थित खेल मैदान में दो युवकों पर हमला करने और बंदूक से गोली मारने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में तीन नामजद जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अनवर अली नामक युवक ने मुकदमा दर्ज करवाया है। टाउन पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।