तेज रफ्तार बाइक के आगे मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक पलट गई । जिसके चलते बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाए जाने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।