कामां: कामां क्षेत्र में ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर मुस्लिम समाज ने काजल चौधरी का स्वागत किया
ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर नंदेरा गांव में गुरुवार सुबह 10 बजे मुस्लिम समाज के लोगों ने हरियाणवी गायिका काजल चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। काजल चौधरी अपनी वृद्ध सास को टप में साथ लेकर ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा कर रही हैं। स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनकी मातृभक्ति,सेवा और आस्था की सराहना की।