चाचौड़ा: चोपन खुर्द से चित्तौड़ा जाने का कच्चा रास्ता बारिश से पहले बना मुसीबत, बाइक को लकड़ियों से टांग कर ले जाते वीडियो वायरल
Chachaura, Guna | Jun 17, 2026 चाचौड़ा के चोपन खुर्द से चितौडा जाने वाला कच्चा मार्ग बारिश से पहले लोगों को मुसीबत बन गया है। 17 जून को वायरल वीडियो में ग्राम सुनदी के दिनेश मीणा ने बताया, हल्की बारिश में ही मिट्टी कीचड़ में नहीं निकल पा रहे। बाइक को लककियों से टांग कर बाहर ले जाना पड़ा। चितौडा में देव महाराज का धाम है। महिला सरपंच गुड्डी बाई ने कहा, आवेदन दे चुके हैं।