सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरकुंडा कोटेंगसेरा गांव में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। बीते दो जनवरी से रहस्यमय तरीके से लापता 40 वर्षीय बुधराम तिर्की की हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रंथी देवी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अवैध संबंध को लेकर पति की हत्या हुई है।