कुचामन एवं दो अन्य गांव के मंदिरों से चोरी करने के प्रकरण में कुचामन पुलिस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सतपाल सिंह की नई जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने प्रकरण में आरोपी शोएब,प्रदीप एवं दिनेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने चांदी के सिल्ली बरामद की है।