पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर में बाइक सवार बदमाशों ने बाइक से जा रही महिला को निशाना बनाया, पर्स छीनने की कोशिश में महिला घायल हुई
Purnea East, Purnia | Jul 2, 2026
पूर्णिया शहर में बाइक सवार बदमाशों ने अपने पति के साथ बाइक से जा रही एक आंगनबाड़ी सेविका को निशाना बनाया. पर्स छीनने की कोशिश में महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद दोनों बदमाश पर्स लेकर फरार हो गए. घायल महिला मुफ़्फसिल थाना क्षेत्र के सिमलगाछी निवासी सुनीता देवनाथ का इलाज जीएमसीएच में जारी है.