छतरपुर नगर: खेत पर सांप के डसने से 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम पीरा में खेत पर काम कर रहे 63 वर्षीय बब्बू आदिवासी को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें निजी वाहन से उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतक की पहचान बब्बू आदिवासी, निवासी ग्राम पीरा के रूप में हुई है। घटना के बाद आज 23 अगस्त दोपहर करीब 1:30 बजे पोस्टमार्टम हुआ है।