डीग: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से किया वार, गंभीर हालत में भरतपुर रेफर
जिले के सहारई गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में 30 वर्षीय हेमंत पुत्र शिव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भरतपुर रेफर किया गया है।