बेगूसराय: फुलवरिया थाना पुलिस ने 38 लीटर विदेशी शराब बरामद की, SP ने दी जानकारी
फुलवरिया थाना की पुलिस ने 38 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर फुलवरिया थाना की पुलिस ने 38 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है.