शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने बागली तहसील के चापड़ा में में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो एवं शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने हरदा-इंदौर एनएच के कार्य प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से कार्य में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।