हरनामपुर सरला नगर रोड ब्रिज के नीचे पुरानी बस्ती निवासी व्यापारी कमरूजमा उर्फ पिंटू पर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बदमाश व्यापारी को लहूलुहान कर रुपए और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।घटना शाम के वक्त घटित होनी बताई गई है।स्थानीय लोगों ने घायल पिंटू को शिविल अस्पताल मैहर में किया भर्ती।