मेरठ: मेरठ के कंकरखेड़ा में नगर निगम का बुलडोजर फिर चला, पुलिस की मौजूदगी में टीम ने हटाया अतिक्रमण
Meerut, Meerut | Apr 27, 2026 मेरठ शहर में अतिक्रमण के खिलाफ मेरठ नगर निगम का अभियान एक बार फिर शुरू हो गया है। जिसमें सोमवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र के श्रद्धापुरी इलाके में नगर निगम की टीम ने सख्ती दिखाते हुए सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।