बबेरू: भभुवा गांव में दीवार की तराई करते समय 13 वर्षीय किशोर को पड़ोसी महिला ने ईंट से मारा, पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया
Baberu, Banda | Nov 9, 2025 बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत भभुवा गांव के रहने वाला नवल किशोर पुत्र शिवप्रसाद उम्र करीब 13 वर्ष यह आज रविवार की शाम करीब 6:00 बजे अपने घर की नई बनी पक्की दीवाल की तराई कर रहा था। तभी तराई करते समय पड़ोसी महिला ने ईंट से मारकर घायल कर दिया, डायल 112 पीआरबी पुलिस ने नवल किशोर को सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।