टिमरनी: 20 अप्रैल को अबगांवखुर्द, टिमरनी व खिरकिया में सामूहिक विवाह-निकाह कार्यक्रम, सैकड़ों जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे
Timarni, Harda | Apr 19, 2026 प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिले में 20 अप्रैल को भव्य सामूहिक विवाह एवं निकाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिनमें विशाल पंडाल, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था शामिल है।