धार: उदय रंजन क्लब मैदान पर विधायक नीना वर्मा ने तीन दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेले का शुभारंभ किया
Dhar, Dhar | Feb 12, 2026 किसान कल्याण तथा कृषि विकास धार के तत्वाधान में तीन दिवसीय कृषि मेले का आयोजन धार में उदय रंजन क्लब मैदान में किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ गुरुवार को धार विधायक नीना वर्मा की उपस्थिति में किया गया। विधायक ने मेले में प्रदर्शिनी का अवलोकन करने पर नरवाई प्रबंधन के देशी पाटा यंत्र किसानों को उपयोग करने की सलाह दी गई।