धार: विदेशी बनकर ठगों ने महिला से की साइबर ठगी, सस्ते गहनों का लालच देकर पैसे हड़पे
Dhar, Dhar | Feb 12, 2026 विदेशी बनकर ठगों ने महिला से की साइबर ठगी, सस्ती ज्वेलरी का झांसा देकर हड़पे पैसे।कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुरा में साइबर ठगों ने एक महिला को सस्ती ज्वेलरी का लालच देकर 16 हजार रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को इंग्लैंड निवासी बताकर व्हाट्सएप पर संपर्क किया और आधी कीमत पर सोने के आभूषण दिलाने का झांसा दिया।