रमकंडा: रमकंडा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, 100 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया
रमकंडा थाना क्षेत्र के पथलादामर टोला में पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार एवं रोहित कुमार पासवान के नेतृत्व में थाना पुलिस ने अवैध देशी महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस जवानों के साथ गांव में कार्रवाई करते हुए करीब 100 किलो जावा महुआ तथा शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से