हज़ारीबाग: मांडू विधानसभा चुनाव को लेकर सदर एसडीओ अशोक कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश
हजारीबाग एसडीओ की ओर से निषेधाज्ञा आदेश जारी किया गया है। यह निषेधाज्ञा 18 नवंबर से 20 नवंबर की रात तक लागू रहेगा। इसके तहत सदर अनुमण्डल अन्तर्गत किसी भी असंवैधानिक सभा पर प्रतिबंध रहेगी। चुनाव प्रचार करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। मतदाता को छोड़कर पांच या पांच से अधिक लोगों के जमा होने पर रोक रहेगी।