हज़ारीबाग: झिझंरिया पुल पर रिटायर्ड प्रोफेसर के घर के बाहर खड़ी बाइक में बदमाशों ने लगाई आग
हजारीबाग कोर्रा थाना क्षेत्र के झिझंरिया पुल स्थित बसंत विहार कॉलोनी निवासी र्माखम कॉलेज आफ कामर्स के पुर्व विभागाध्यक्ष रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ नित्यानंद चौधरी के घर असमाजिक तत्वों ने खड़ी टीवीएस स्कूटी को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आगजनी की घटना के अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से नव दो ग्यारह हो गए। इससे बाइक जलकर खाक हो गया।