मोती नगर थाना की पुलिस टीम ने एक कुख्यात वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुभाष उर्फ मेंटल (35 वर्ष) के रूप में हुई है, वह नेहरू नगर, आनंद पर्वत, दिल्ली का रहने वाला है। रात की गश्त के दौरान संदिग्ध को पकड़ा गया और पूछताछ में उसने कई वाहन चोरी की घटनाओं को कबूल किया।